Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पटना में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, ज्वेलरी लूटकांड का आरोपी घायल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना, 22 अप्रैल: राजधानी पटना में बीती रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी घायल हो गया। घायल अपराधी की पहचान दिलीप कुमार के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए एम्स पटना में भर्ती कराया गया है।

ज्वेलरी दुकान लूटकांड से जुड़ा मामला
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान में पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विशेष टीम बनाकर कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले उदित कुमार को गिरफ्तार किया, जिसके बाद मुख्य आरोपी दिलीप कुमार और एक अन्य आरोपी रोहन को भी पकड़ा गया।

छापेमारी के दौरान फायरिंग
पुलिस के अनुसार, हथियार बरामदगी के लिए छापेमारी के दौरान दिलीप कुमार ने छिपाए गए लोडेड हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हथियार और कारतूस बरामद
इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930