पटना में छात्रों के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, गांधी मैदान थाना प्रभारी का सिर फटा; राजभवन मार्च से पहले बढ़ा तनाव

Share

पटना: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को पटना में प्रस्तावित राजभवन मार्च से पहले गांधी मैदान में जमकर हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच झड़प के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान गांधी मैदान थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा का सिर भी फट गया।

गांधी मैदान गेट संख्या-10 पर जुटे थे छात्र

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में पटना विश्वविद्यालय समेत राज्य के कई विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्र शामिल हुए। छात्र शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक, फीस वृद्धि और निजीकरण के खिलाफ राजभवन मार्च निकालने वाले थे।

दोपहर 12 बजे मार्च प्रस्तावित था, लेकिन इससे पहले ही बड़ी संख्या में छात्र गांधी मैदान गेट संख्या-10 पर पहुंच गए। पुलिस ने छात्रों को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की गई।

झड़प के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं गांधी मैदान थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के सिर में चोट लगने से वह घायल हो गए।

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

छात्र संगठनों का कहना है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। इसी के विरोध में बिहार के छात्र संगठनों ने पटना में राजभवन मार्च का आयोजन किया था।

छात्र नेता सबा आफरीन ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ जंतर-मंतर की घटना के विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े बड़े मुद्दों को उठाने के लिए किया जा रहा है।

छात्रों ने रखीं कई मांगें

प्रदर्शनकारी छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और बिहार के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। इसके अलावा छात्रों की प्रमुख मांगों में शामिल हैं—

  • पेपर लीक मामलों की फास्ट ट्रैक जांच
  • परीक्षा व्यवस्था में सुधार
  • बढ़ी हुई फीस वापस लेना
  • शिक्षा के निजीकरण पर रोक
  • विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता बनाए रखना
  • पीएचडी शोधार्थियों के लिए फेलोशिप लागू करना
  • डिग्री और शैक्षणिक नियमों में समानता लाना

सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

प्रदर्शन को देखते हुए गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की है।

फिलहाल पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बना हुआ है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031