नवादा में 40वर्षीय युवक की ईंट से कुचलकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Share

नवादा : बिहार के नवादा में 40 वर्षीय युवक की ईंट से कुचलकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना से इलाके में सनसनी है. यह घटना जिले के नेमदारगंज थानाक्षेत्र के डेरमा मुसहरी गांव की है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

घटना के संबंध में बैजू गोप नामक व्यक्ति ने बताया कि यह घटना बुधवार रात्रि लगभग 09 बजे की है. बताया जा रहा है कि युवक को किसी ने फोन कर घर से बुलाया और ईंट से सिर पर हमला कर हत्या कर दिया गया. उन्होंने बताया कि हत्यारे की टोपी और बाइक की चाभी भी घटनास्थल से बरामद हुई है. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नेमदारगंज थाने को दिया ,जिसके बाद रजौली डीएसपी गुलशन कुमार दल -बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मुआईना किया. उन्होंने परिजनों को समझबूझा कर कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है.

इस संबंध में रजौली डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच किया गया और परिजन के निशानदेही पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. मृतक की पहचान अकबरपुर प्रखंड के चंदौली ग्राम निवासी रवींद्र यादव उर्फ कैलु यादव है. मृतक की उम्र 40 वर्ष बताया गया है.

TAGS:

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031