नवादा में अपहरण व प्रेम प्रसंग के तीन मामलों का खुलासा, महिलाएं सकुशल बरामद

Share

नवादा। नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में दर्ज तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को तीनों महिलाओं को सकुशल बरामद कर लिया है। सभी मामलों में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। सभी को पुलिस अभिरक्षा में व्यवहार न्यायालय, नवादा भेजा गया।

पहला मामला सिरदला थाना कांड संख्या 38/26 से जुड़ा है। खानपुरा पंचायत क्षेत्र से 6 फरवरी को शादी की नियत से तीन बच्चों के साथ एक महिला के अपहरण की प्राथमिकी उसके पिता द्वारा दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच कर रहे एसआई विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिला को झारखंड के बोकारो से बरामद किया। महिला के साथ गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के टेटुआ गांव निवासी बैजू साव भी मौजूद था। बैजू साव ने पुलिस को बताया कि वह गांव-गांव घूमकर कपड़ा फेरी का काम करता है। इसी दौरान महिला से परिचय हुआ और दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया।

दूसरा मामला थाना कांड संख्या 36/26 का है। अकौना पंचायत के एक गांव से 22 जनवरी 2026 को एक नाबालिग युवती को भगा ले जाने का आरोप दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को सिरदला बाजार से बरामद कर लिया।

तीसरा मामला थाना कांड संख्या 442/25 से संबंधित है। 5 दिसंबर 2025 को सिरदला पंचायत के एक गांव की महिला मैके से अपने ससुराल पटना जाने के दौरान सोनावे तकिया गांव के पास से लापता हो गई थी। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने उसे नवादा से बरामद किया।

थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तीनों मामलों में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी का बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728