नवादा की विवाहिता को प्रेमी ने की बेरहमी से हत्या, शव ट्रॉली बैग में बंद कर कमरे में लगाया ताला, दमन में खुला सनसनीखेज राज

Share

नवादा/दमन। बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता की उसके ही प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को ट्रॉली बैग में बंद कर कमरे में ताला लगा दिया और फरार हो गया। कई दिनों बाद कमरे से दुर्गंध फैलने पर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ।

मृतका की पहचान

मृतका की पहचान रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव निवासी मनीष उपाध्याय की पुत्री छोटी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उसका गांव के ही युवक ऋषभ कुमार के साथ पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था।

पति को छोड़ प्रेमी के साथ भागी थी

परिजनों के मुताबिक, प्रेम प्रसंग के चलते छोटी कुमारी ने अपने पति का घर छोड़ दिया था और लगभग दो वर्ष पूर्व ऋषभ कुमार के साथ फरार हो गई थी। इस संबंध में परिजनों ने रोह थाने में अपहरण की प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।

बताया जाता है कि दोनों के घर महज 10–20 मीटर की दूरी पर थे। फरार होने के बाद दोनों गुजरात के दमन में एक किराए के मकान में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। सूत्रों के अनुसार, महिला के साथ एक दुधमुंही बच्ची भी थी। उसकी स्थिति को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

विवाद के बाद हत्या की आशंका

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दमन में साथ रहने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद ऋषभ कुमार ने छोटी कुमारी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका।

इसके बाद आरोपी ने शव को एक बड़े ट्रॉली बैग में बंद कर कमरे में ताला लगाया और मौके से फरार हो गया।

दुर्गंध से खुला राज

कई दिनों तक कमरा बंद रहने और तेज दुर्गंध आने पर मकान मालिक को शक हुआ। सूचना मिलने पर दमन पुलिस मौके पर पहुंची, ताला तोड़ा और ट्रॉली बैग से सड़ा-गला शव बरामद किया।

घटना की जानकारी तुरंत नवादा पुलिस को दी गई, जिसके बाद मृतका के परिजन दमन के लिए रवाना हो गए।

गांव में मातम, आरोपी फरार

घटना की सूचना मिलते ही सिउर गांव में मातम का माहौल है और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

फिलहाल दमन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ऋषभ कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह और वारदात के समय की भी जांच कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930