Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी, चौथे हफ्ते भी बरकरार रफ्तार, दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और चौथे हफ्ते में भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी है। वीकेंड पर फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है और अब यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने के बेहद करीब पहुंच गई है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 25 दिनों के भीतर 1712.98 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर लिया है।

वीकेंड पर फिर दिखा दमसैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 25वें दिन यानी रविवार को 14.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे पहले 24वें दिन शनिवार को फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की कुल कमाई 1083.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है और जल्द ही यह 1100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

3000 करोड़ क्लब में शामिल हुई फ्रैंचाइजी’धुरंधर 2′ पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। यह भारत की पहली ऐसी फिल्म फ्रैंचाइजी बन गई है जिसने वैश्विक स्तर पर 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। पहली फिल्म ने दुनियाभर में 1307.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि सीक्वल 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुका है। इस तरह दोनों फिल्मों की कुल कमाई 3000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।

‘पुष्पा 2’ को टक्कर देने की तैयारीफिल्म का प्रदर्शन अभी भी मजबूत बना हुआ है और यह अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के रिकॉर्ड को चुनौती देने की ओर बढ़ रही है। ‘पुष्पा 2’ का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1742 करोड़ रुपये है, जिसे पार करने के लिए ‘धुरंधर 2’ तेजी से आगे बढ़ रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

‘डकैत’ भी मैदान में कायमदूसरी ओर, 10 अप्रैल को रिलीज मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म ‘डकैत’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने तीसरे दिन 6.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और भारत में अब तक इसकी कुल कमाई 19.80 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930