धनबाद में युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Share

धनबाद। झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा डुमरी दो नंबर इलाके में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान संतोष शर्मा (42) के रूप में हुई है, जो डुमरी मोड़ पर एसटीडी और फोटो फ्रेमिंग की दुकान चलाता था। स्थानीय लोगों की ओर से नाले में शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना जोड़ापोखर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के परिजन और स्थानीय महिलाओं के अनुसार संतोष शर्मा काफी मिलनसार स्वभाव का था। गुरुवार रात उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात कर कहा था कि खाना बनाकर रखो घर आ रहा हूं। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। वहीं, शुक्रवार सुबह उसका शव नाले में मिलने की सूचना मिली। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। जिससे लोग हत्या का संदेह प्रकट कर रहे हैं।

इस संबंध में जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाले से शव बरामद किया गया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031