Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

धनबाद पुलिस हाईटेक हुई, ड्रोन निगरानी की शुरुआत, एसएसपी प्रभात कुमार ने किया तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

धनबाद, 04 मई । कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में धनबाद पुलिस ने आधुनिक तकनीक की ओर बड़ा कदम बढ़ाया है। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस केंद्र में तीन दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

तकनीक से बदलेगी पुलिसिंग

इस अवसर पर एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि बदलते समय के साथ पुलिसिंग के तौर-तरीकों में तकनीकी बदलाव बेहद जरूरी है। ड्रोन तकनीक पुलिस को आसमान से निगरानी की क्षमता देती है, जिससे भीड़-भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील क्षेत्रों और दुर्गम स्थानों पर नजर रखना आसान होगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

निगरानी और कार्रवाई में मदद

उन्होंने बताया कि ड्रोन के माध्यम से गुप्त रूप से सूचनाएं एकत्र करने और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। इससे समय की बचत होगी और जोखिम भरे अभियानों में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

अत्याधुनिक उपकरणों की योजना

एसएसपी ने कहा कि भविष्य में आवश्यकता अनुसार और अत्याधुनिक ड्रोन उपलब्ध कराने की योजना है, ताकि पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जा सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रशिक्षण में सिखाई जा रही तकनीक

प्रशिक्षण शिविर में पुलिस पदाधिकारी और जवानों को ड्रोन संचालन की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है। विशेषज्ञों द्वारा ड्रोन ऑपरेशन, सुरक्षा मानक और विभिन्न परिस्थितियों में इसके उपयोग की जानकारी दी जा रही है। साथ ही प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

कई क्षेत्रों में होगा उपयोग

प्रशिक्षकों के अनुसार ड्रोन का उपयोग भीड़ प्रबंधन, सर्च ऑपरेशन, राहत एवं बचाव कार्यों और गैरकानूनी गतिविधियों पर नजर रखने में काफी प्रभावी होगा। नाइट विजन ड्रोन के जरिए अंधेरे में भी निगरानी संभव होगी, वहीं संदिग्ध ड्रोन की पहचान कर उसे निष्क्रिय करने के उपाय भी सिखाए जा रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कार्यशाला बुधवार तक

इस अवसर पर सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। यह प्रशिक्षण कार्यशाला बुधवार तक चलेगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31