Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड में मौसम का कहर: रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची: झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रांची समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने तेज आंधी, ओलावृष्टि, वज्रपात और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रभावित जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, खूंटी, रामगढ़, धनबाद और बोकारो शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां बादल छाए रहने, गरज-चमक और करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कई जिलों में बारिश, तापमान में उतार-चढ़ाव

सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मेदिनीनगर में हल्की बारिश हुई, जबकि लातेहार में सबसे अधिक 70.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा तेनुघाट में 22.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
तापमान की बात करें तो मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 39.6°C रहा, जबकि रांची में अधिकतम 34.4°C और न्यूनतम 19.0°C दर्ज किया गया।

आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था प्रभावित

राजधानी रांची में तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। हटिया और नामकुम ग्रिड से जुड़े कई सब-स्टेशन ट्रिप कर गए, जिससे बेड़ो, ब्राम्बे, धुर्वा, ओरमांझी, कोकर और लालपुर समेत कई इलाकों में देर रात तक बिजली गुल रही। कुछ क्षेत्रों में हाई वोल्टेज की समस्या भी देखने को मिली।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मरम्मत कार्य जारी

तेज हवाओं के कारण पेड़ों की डालियां बिजली तारों से टकराने से फॉल्ट बढ़ गए। बिजली विभाग की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हैं और कई इलाकों में धीरे-धीरे आपूर्ति बहाल की जा रही है।

लोगों के लिए एडवाइजरी

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि—

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
  • खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें
  • पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें
  • अनावश्यक यात्रा से बचें
  • वज्रपात के समय खुले स्थानों में न रहें

स्थिति को देखते हुए अगले 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31