दीघा घाट के सौंदर्यीकरण पर जोर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समग्र उद्यान निर्माण को कहा

Share

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार शाम गंगा नदी के किनारे स्थित दीघा पर्यटन घाट पर किये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पर्यटन विभाग जनार्दन घाट को पर्यटन घाट के रूप में विकसित कर रहा है।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दीघा पर्यटन घाट पर समग्र उद्यान का निर्माण करायें। इस घाट को पक्का घाट बनायें और यहां गंगा आरती की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायें ताकि यहां बड़ी संख्या में आनेवाले लोग इसका आनंद उठा सकें।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा की सैर करने वाले यहां जो पर्यटक आते हैं उनके लिये बुनियादी और अच्छी पर्यटकीय सुविधायें विकसित करायें। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जेपी सेतु के समानांतर बनाये जा रहे नये सिक्स लेन गंगा ब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसका निर्माण कार्य ससमय तेजी से पूर्ण करायें। इस पुल के बन जाने से पुराने जेपी सेतु पर यातायात का दवाब कम होगा। यह पुल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के आवागमन को और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि और डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव नीलेश रामचन्द्र देवरे, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031