दिल्ली पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात, झारखंड के स्वास्थ्य मुद्दों पर हुई चर्चा

Share

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। यह मुलाकात विज्ञान भवन में आयोजित 16वें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद (CCHFW) सम्मेलन के दौरान हुई, जिसमें देशभर के राज्यों की स्वास्थ्य योजनाओं, चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की जा रही है।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर मंथन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव और अनुप्रिया पटेल सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री भाग ले रहे हैं।

सम्मेलन में राज्यों की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, नई स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनस्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जा रहा है।

झारखंड के मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सम्मेलन में झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकारों, नई स्वास्थ्य परियोजनाओं और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए हर मंच पर मजबूती से अपनी बात रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य झारखंड के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है तथा इसके लिए केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

स्वास्थ्य परियोजनाओं को गति देने पर रहेगा जोर

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि परिषद की बैठक में राज्यों के प्रतिनिधियों को अपनी-अपनी स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं को प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, नई स्वास्थ्य परियोजनाओं को गति देने तथा राज्यहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को परिषद के समक्ष रखने की पूरी तैयारी की है।

जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर फोकस

सम्मेलन में देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की जा रही है। झारखंड सरकार को उम्मीद है कि इस मंच पर हुई चर्चा और सुझावों का लाभ राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मिलेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31