ठंड से जमी ओस की बूंदे, सफेद चादर से ढके नजर आए खलिहान

Share

पलामू। जिले के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुबह, शाम और रात की स्थिति काफी खतरनाक हो गई है। ठंड का जनजीवन पर ब्यापक असर पड़ा है। कनकनी और कोहरे की दोहरी मार पड़ रही है। शुक्रवार सुबह खेत-खलिहान के अलावा घरों पर ओस की बूंदें जमी नजर आयी और ये बुंदे बर्फ का रूप ले रखी थी। क्षेत्र में न्यूनतम तापमान साढे तीन डिग्री रिकार्ड किया गया।

सुबह जगने के बाद क्षेत्र के लोगों ने देखा कि खेत-खलिहान के पुआल पर भी ओस की बूंदे जमी हुई हैं। देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमे रहे। हालांकि धूप निकलने के बाद स्थिति सामान्य हो गयी।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 14 जनवरी तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा। अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। 11 जनवरी के बाद 2 से 3 डिग्री तक तापमान मैं वृद्धि हो सकती है।

इधर, ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर वरुण सिंह यादव ने बताया कि किसानों को ठंड से फसलों के बचाव के लिए खेतों में पटवन करते रहना चाहिए, ताकि नमी बनी रहे। इससे ठंड और ओस से फसलों को नुकसान से बचाया जा सकता है।

चतरा सांसद के सतबरवा प्रखंड प्रतिनिधि धीरज कुमार ने बताया कि ठंड की वजह से इलाके में कई लोग बीमार पड़ गए हैं, जिनका इलाज नवजीवन हॉस्पिटल के अलावा आसपास के डॉक्टर कर रहे हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031