Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ट्यूशन से लौट रही युवती पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में जमशेदपुर रेफर, पुलिस जांच में जुटी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पश्चिमी सिंहभूम, 09 अप्रैल। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही एक युवती पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया।

घात लगाकर किया हमला
घटना कल्याणपुर स्थित आनंद मार्ग स्कूल के सामने गली में हुई। घायल युवती की पहचान शिल्पी मोदक (24) के रूप में हुई है, जो न्यू कॉलोनी नीमडीह इलाके की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से घात लगाए बैठा था और मौका मिलते ही उसने युवती पर हमला कर दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

7-8 बार किए चाकू से वार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने सफेद शर्ट और जींस पहन रखी थी। उसने युवती पर लगातार 7 से 8 बार चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

गंभीर हालत में जमशेदपुर रेफर
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को पहले सदर अस्पताल चाईबासा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर रेफर कर दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस जांच में जुटी
मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930