Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड लोकभवन उद्यान भ्रमण की अवधि बढ़ी, अब 15 फरवरी तक आम जनता के लिए खुला

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। झारखंड लोकभवन के उद्यान में सोमवार को 2,331 नागरिकों ने भ्रमण किया। बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने उद्यान के आकर्षक गुलाब, झूले, फाउंटेन, झरना, फलदार वृक्ष और औषधीय पेड़-पौधों के बीच सेल्फी और तस्वीरें लेते हुए आनंद लिया।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आम नागरिकों में लोकभवन उद्यान देखने के प्रति उत्साह और बढ़ती सहभागिता को देखते हुए पूर्व निर्धारित अवधि (2 फरवरी से 8 फरवरी) को आगामी एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। अब उद्यान 15 फरवरी तक आम नागरिकों के भ्रमण और परिदर्शन के लिए खुला रहेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उद्यान का भ्रमण समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक व्यक्ति लोकभवन के गेट नंबर दो से सुरक्षा जांच के बाद दोपहर 1 बजे तक उद्यान का दौरा कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि अब तक कुल 4,94,801 लोगों ने लोकभवन उद्यान का भ्रमण और परिदर्शन किया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31