रांची, 10 सितंबर। रांची जिला पुलिस बल में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले के 459 पुलिसकर्मियों एवं हवलदारों का तबादला किया गया है। इनमें 391 पुरुष और 68 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी को उनकी वर्तमान तैनाती से हटाकर अलग-अलग थानों, ओपी, थाना रिजर्व गार्ड और अन्य पुलिस इकाइयों में पदस्थापित किया गया है।
डीएपी, एच डीएपी और ओआर श्रेणी के जवान शामिल
जारी स्थानांतरण आदेश में डीएपी, एच डीएपी, एल डीएपी और ओआर श्रेणी के पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। आदेश में प्रत्येक पुलिसकर्मी की वर्तमान पदस्थापना और नई तैनाती का विवरण दिया गया है।
कई पुलिसकर्मियों की बदली तैनाती
स्थानांतरण सूची में दयानंद कुमार, संजीव कुमार, राकेश कुमार, अरुण कुमार, रवि कुमार, अमित कुमार, मनोज उरांव, राजेश कुमार, सुशील कुमार और विकास कुमार समेत कई पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। शुरुआती सूची में डीएपी श्रेणी के जवानों का स्थानांतरण किया गया है।
इसके अलावा राजेंद्र प्रसाद यादव, राजीव पी. सिंह, सुरेश कुमार, अजीत कुमार, नरेश कुमार और प्रकाश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थाना रिजर्व गार्ड में भेजा गया है।
महिला पुलिसकर्मियों का भी तबादला
स्थानांतरण सूची में 68 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें अर्चना देवी, कविता देवी, प्रतिमा देवी, रंजना देवी, सुनीता कुमारी, पूनम देवी और अंजलि कुमारी समेत कई पुलिसकर्मियों के नाम हैं।
महिला पुलिसकर्मियों को महिला थाना, कोतवाली, सदर, डोरंडा, अरगोड़ा, जगन्नाथपुर समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों और पुलिस इकाइयों में पदस्थापित किया गया है।
पुलिस लाइन से थानों तक बदली गई तैनाती
आदेश के तहत कई जवानों को एक थाना रिजर्व गार्ड से दूसरे थाना रिजर्व गार्ड में भेजा गया है। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों की तैनाती पुलिस लाइन, यातायात, महिला थाना और अन्य पुलिस इकाइयों में की गई है।
जल्द योगदान देने का निर्देश
एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित किए गए सभी पुलिसकर्मियों को अपनी नई पदस्थापना पर निर्धारित समय के भीतर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। बड़े स्तर पर किए गए इस फेरबदल से रांची जिला पुलिस की अलग-अलग इकाइयों और थाना क्षेत्रों में तैनाती व्यवस्था में बदलाव होगा।






