Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड में ट्रेजरी घोटाले की नई कड़ी: चाईबासा में पुलिस खाते से 45 लाख की अवैध निकासी, सिपाही हिरासत में

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

हजारीबाग-बोकारो के बाद अब चाईबासा में सेंध, विशेष ऑडिट टीम जांच में जुटी

चाईबासा: झारखंड में कोषागार से अवैध निकासी के मामलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हजारीबाग और बोकारो के बाद अब चाईबासा में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। यहां पुलिस विभाग के बैंक खाते से करीब 45 लाख रुपये की अवैध निकासी का खुलासा हुआ है, जिससे प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने जांच की कमान खुद संभाल ली है। रांची मुख्यालय से विशेष ऑडिट टीम चाईबासा पहुंच चुकी है, जो पिछले कुछ महीनों के वाउचर, चेकबुक और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की गहन जांच कर रही है।

तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोइलकेरा से एक सिपाही को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि उसी के माध्यम से यह निकासी की गई, लेकिन रकम का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

फिलहाल जांच का फोकस बैंकिंग डेटा, डिजिटल ट्रांजेक्शन और आंतरिक प्रक्रियाओं पर है। आशंका जताई जा रही है कि यह कोई संगठित वित्तीय अनियमितता हो सकती है, जिसमें और लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है।

प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सरकारी धन की सुरक्षा के लिए प्रक्रियाओं को और मजबूत किया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930