झारखंड मुक्ति मोर्चा का आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल हैक, सीएम ने दिए जांच के आदेश

Share

रांची: झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) का हैंडल हैक कर लिया गया है। इस घटना की पुष्टि स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से की।

मुख्यमंत्री ने पोस्ट करते हुए लिखा, झामुमो का आधिकारिक X हैंडल असामाजिक तत्वों द्वारा हैक किया गया है। झारखंड पुलिस संज्ञान लेकर इस मामले की जांच करे और शीघ्र कार्रवाई करे।”

इसके साथ ही उन्होंने XCorpIndia से भी मामले में संज्ञान लेने की अपील की है।

गिलहरी की तस्वीर ने खींचा ध्यान

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की आधी रात को झामुमो के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक अजीब सी गिलहरी की तस्वीर पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट के बाद पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट के हैक होने की आशंका और भी मजबूत हो गई।

तत्काल जांच के आदेश

सीएम हेमंत सोरेन ने इस साइबर घटना को गंभीरता से लेते हुए झारखंड पुलिस को तत्काल जांच कर दोषियों की पहचान करने और उन पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पार्टी की ओर से इसे असामाजिक तत्वों की साजिश बताया गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031