Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जैन मंदिर में दिखीं मलाइका अरोड़ा, साथ नजर आए हर्ष मेहता; वायरल हुई तस्वीरें

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से उनका नाम हीरा व्यापारी हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं लगातार चल रही हैं, हालांकि अभिनेत्री ने इन खबरों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इसी बीच, दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे साथ नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, 29 मार्च को दोनों पाली जिले के नरलाई गांव स्थित एक ऐतिहासिक जैन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और भगवान आदिनाथ की प्रार्थना की। वीडियो में मलाइका सफेद सलवार-कुर्ता में और हर्ष नीली शर्ट व पैंट में दिखाई दिए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बताया जा रहा है कि हर्ष फिलहाल मारवाड़ क्षेत्र में छुट्टियां मना रहे हैं और एक ऐतिहासिक संपत्ति में ठहरे हुए हैं। सार्वजनिक तौर पर दोनों की इस मौजूदगी के बाद उनकी डेटिंग को लेकर चल रही अटकलों को एक बार फिर बल मिल गया है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031