जमशेदपुर में नशे के कारोबार पर प्रहार, श्यामनगर से ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार

Share

पूर्वी सिंहभूम। मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र के श्यामनगर नदी किनारे पुलिस ने बुधवार की रात को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापामारी को अंजाम दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल बुधवार रात करीब 8 बजे श्यामनगर नदी किनारे पहुंचा। वहां संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त शंकोसाई निवासी मनिष कुमार यादव को पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 26 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई,जिनका कुल वजन 3.870 ग्राम बताया गया है।

इस संबंध में मानगो उलीडीह ओपी में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापामारी दल में पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर के अलावा एसआई मो.शारीक अली,उलीडीह ओपी प्रभारी, एसआई विष्णु चरण भोगता, एसआई विवेक पाल, एसआई रविन्द्र पाण्डेय, एसआई अभिषेक कुमार,एसआई विजय कुमार तथा उलीडीह ओपी के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728