Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर विवाद, रद्द करने की मांग तेज

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच उत्सुकता के साथ-साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

मंगलवार को भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह अपने समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस पहुंचीं और चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी नौशीन खान के समर्थकों ने कई मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की गई है। रिंकू सिंह का कहना है कि उनके पोलिंग एजेंटों के साथ मारपीट की गई और कुछ बूथों पर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध बताते हुए चुनाव आयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर चुनाव रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे भी आंदोलन करेंगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दूसरी ओर, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और प्रत्याशी नौशीन खान के पति हिदायतुल्लाह खान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर बूथों पर अवरोध उत्पन्न कर चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को चुनाव प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए और अनावश्यक विवाद से बचना चाहिए। हिदायतुल्लाह खान ने अपने समर्थकों और टीम के सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए दावा किया कि जनता का समर्थन उनके साथ है और उन्हें अपनी जीत पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि अब केवल आधिकारिक परिणाम की घोषणा शेष है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930