Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

‘छात्रों की गूंज’ अभियान: पेपर लीक के खिलाफ रांची की सड़कों पर उतरे युवा, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की उठी मांग

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची: देशभर में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अनियमितताओं के विरोध में रविवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और आम नागरिकों ने भाग लेकर पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की मांग उठाई।

युवाओं ने बुलंद की आवाज

मैराथन के दौरान प्रतिभागियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों से जुड़े नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की। पूरे आयोजन में युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कन्हैया कुमार ने उठाए सवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर चिंता में है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने लाखों मेहनती छात्रों के सपनों को तोड़ा है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ देशभर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है और “छात्रों की गूंज” उसी अभियान का हिस्सा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों को न्याय दिलाने और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने की लड़ाई जारी रहेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की मांग

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान चीब ने कहा कि देश का युवा केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि निष्पक्ष, पारदर्शी और ईमानदार परीक्षा प्रणाली भी चाहता है। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न होने दे।

उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने और अपने अधिकारों के लिए संगठित रहने का आह्वान किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

‘यह सिर्फ मैराथन नहीं, जनआंदोलन’

अभियान के संयोजक कुमार राजा ने कहा कि यह आयोजन केवल एक मैराथन दौड़ नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षित भविष्य के लिए शुरू किया गया जनआंदोलन है।

उन्होंने कहा कि जब तक पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लगती और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक छात्रों की आवाज बुलंद होती रहेगी।

कांग्रेस नेताओं ने भी जताया समर्थन

अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव एवं झारखंड के सह प्रभारी भूपेंद्र मराबी ने कहा कि यदि भर्ती परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठते रहेंगे तो यह देश के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने केंद्र सरकार से पेपर लीक पर प्रभावी नियंत्रण, दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं कठोर कार्रवाई तथा परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार लागू करने की मांग की।

कार्यक्रम में सांसद सुखदेव भगत, राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने भाग लेकर छात्रों के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

भ्रष्टाचार मुक्त शिक्षा व्यवस्था का लिया संकल्प

मैराथन के समापन पर प्रतिभागियों ने शिक्षा व्यवस्था को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031