Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चतरा में एयरक्राफ्ट के मलबे को देखने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हजारों लोग

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

चतरा। खराब मौसम के बीच बीते शाम जिले के सिमरिया के कसारी पंचायत के करम टांड़ जंगल के पास दुर्घटनाग्रस्त एयर एंंबुलेंस की सूचना मिलने के दूसरे दिन मंगलवार को भी कसारी के जंगल में हजारों लोग विमान के मलबे को देखने के लिए पहुंचे। कसारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उगम भुइयां ने बताया कि वे पहली बार ऐसी घटना देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक विमान हवा में लडखडा कर गिरने की तेज आवाज आई थी। आसपास के लोगों ने आवाज को सुना और उन्हें सूचना दी।

टोली बनाकर रात भर लोगों ने जंगल में खोजबीन की। इसी क्रम में बीती रात विमान का मलवा सामने आया और उन्होंने जिला प्रशासन को सूचना दी। उसके बाद से यहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है। चतरा, हजारीबाग, लातेहार, पलामू सहित कई जगहों से हजारों लोग यहां पहुंचे। लाेेग कई किलोमीटर पैदल चलकर घने जंगलों में विमान के मलबे को देखने पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन ने मलबे को घेरा बनाकर आम लोगों को पास जाने से रोक रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मंगलवार को दिनभर राज्य के कई वरीय अधिकारियों, राजनेता और आसपास के लोगों का आना जाना लगा रहा। लोगों ने बताया कि विमान के गिरने से तेज आवाज कई किलोमीटर सुनी गई थी। आवाज से आसपास के लोग डर थे। आसपास के लोगों ने विमान का मलबा खोजने और रेस्क्यू करने में पुलिस प्रशासन की मदद की।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930