गोल्ड में तेजी, सिल्वर में सुस्ती – सर्राफा बाजार का मिला-जुला रुख

Share

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 800 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 870 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। दूसरी ओर, चांदी आज 11,200 रुपये प्रति किलोग्राम की फिसलन का शिकार हो गया। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,58,790 रुपये से लेकर 1,58,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,45,560 रुपये से लेकर 1,45,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। जबकि चांदी की कीमत में गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,58,940 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,710 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,58,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,58,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,58,790 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,45,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,58,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,45,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,58,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,45,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,45,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,58,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,58,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,45,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728