गोड्डा होम्योपैथिक कॉलेज में शिक्षकों की संख्या बढ़ी, छह नए लेक्चररों की नियुक्ति पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जताई खुशी

Share

रांची, 29 जुलाई। झारखंड सरकार ने राजकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय एवं अस्पताल, परसापानी (गोड्डा) में छह नए लेक्चररों की नियुक्ति की है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इसे राज्य में स्वास्थ्य शिक्षा को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

पहले भी हो चुकी है चार लेक्चररों की नियुक्ति

स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इससे पहले भी महाविद्यालय में चार लेक्चररों की नियुक्ति की जा चुकी है। अब शिक्षकों की संख्या बढ़ने से नियमित पठन-पाठन सुनिश्चित होगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा मिल सकेगी।

कॉलेज को बेहतर संस्थानों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा संस्थानों को मजबूत बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में महाविद्यालय को बंद नहीं होने दिया जाएगा, बल्कि इसे राज्य के बेहतर शिक्षण संस्थानों में शामिल करने के लिए आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा और बेहतर भविष्य देना सरकार की प्राथमिकता है।

जल्द करेंगे महाविद्यालय का दौरा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कॉलेज और अस्पताल केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा के भी महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इसलिए संस्थान में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों से समस्याओं के समाधान के लिए सीधे विभाग से संपर्क करने की अपील की।

उन्होंने यह भी बताया कि वह जल्द ही महाविद्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

उपायुक्त को दिए आवश्यक निर्देश

डॉ. इरफान अंसारी ने संबंधित उपायुक्त को महाविद्यालय एवं अस्पताल के सुचारु संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं के विकास और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930