गोगोई बोले– गठबंधन के पक्ष में हूं, राइजर दल से वार्ता अभी अधूरी, अंतिम निर्णय आपसी सहमति से ही लिया जाएगा

Share

गुवाहाटी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा सांसद गौरव गोगोई ने संभावित चुनावी गठबंधन को लेकर कहा कि वह गठबंधन के पक्ष में हैं, हालांकि रायजर दल के साथ बातचीत अभी अधूरी है। उन्होंने बताया कि अन्य कुछ दलों के साथ चर्चा लगभग पूरी हो चुकी है और औपचारिक घोषणा बाकी है।

गौरव गोगोई ने कहा कि गठबंधन को लेकर औपचारिक चर्चा की जाएगी और अंतिम निर्णय से पहले गोपनीयता बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य इकाई द्वारा केंद्रीय नेतृत्व को वार्ता की स्थिति से अवगत कराया गया है और शीघ्र ही विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा द्वारा उनकी भारत–फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए गोगोई ने कहा कि यह जिम्मेदारी लोक सभा के अध्यक्ष द्वारा सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि इसके बाद मुख्यमंत्री के आरोपों का कोई महत्व नहीं है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31