Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

क्रिकेटर आकाशदीप शुरू करेंगे नई पारी, 24 जून को वाराणसी में अक्षिता संग लेंगे सात फेरे

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप अब अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। मैदान पर अपनी रफ्तार और शानदार प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले बिहार के इस स्टार क्रिकेटर का विवाह 24 जून को वाराणसी में होगा। आकाशदीप अपने ही जिले रोहतास के डेहरी-ऑन-सोन स्थित मानिकपुर गांव की रहने वाली अक्षिता के साथ सात फेरे लेंगे।

जानकारी के अनुसार, विवाह समारोह वाराणसी में आयोजित किया जाएगा, जबकि शादी से जुड़ी पारंपरिक रस्में आकाशदीप के पैतृक गांव बड्डी में संपन्न होंगी। शादी को लेकर दोनों परिवारों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गांव में भी उत्सव जैसा माहौल बनने लगा है और स्थानीय लोग अपने चहेते क्रिकेटर की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसी क्रम में आकाशदीप ने बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात कर उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण पत्र भी सौंपा। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनकी चर्चा खेल जगत और सोशल मीडिया पर हो रही है।

सासाराम के रहने वाले आकाशदीप ने अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाई है। अब तक वह भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और अपनी तेज गेंदबाजी से कई मौकों पर टीम को अहम सफलता दिला चुके हैं। क्रिकेट करियर में लगातार आगे बढ़ रहे आकाशदीप अब निजी जीवन में भी नई जिम्मेदारियों की शुरुआत करने जा रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार के इस प्रतिभाशाली क्रिकेटर की शादी की खबर से खेल प्रेमियों और उनके प्रशंसकों में खुशी का माहौल है। सभी की नजरें अब 24 जून को होने वाले इस खास समारोह पर टिकी हुई हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930