कोहरे की चादर में लिपटा बिहार, गयाजी में सबसे कम 12.2 डिग्री दर्ज हुआ तापमान

Share

पटना। बिहार में शीतलहर का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 19 दिसंबर 2025 को राज्य में न्यूनतम तापमान के लिहाज से गयाजी सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के न्यूनतम तापमान वाले टॉप-5 शहरों में सारण जिला का छपरा भी शामिल है। छपरा और अगवानपुर में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से नीचे है।

आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान का क्रम इस प्रकार रहा—

गया : 12.2 डिग्री सेल्सियस

छपरा : 12.3 डिग्री सेल्सियस

अगवानपुर : 12.3 डिग्री सेल्सियस

जहानाबाद : 12.4 डिग्री सेल्सियस

डेहरी : 12.5 डिग्री सेल्सियस

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण अगले कुछ दिनों तक ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना है। सुबह और रात के समय तापमान में विशेष गिरावट देखी जा रही है, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031