Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कोच्चि में विकास को रफ्तार, प्रधानमंत्री मोदी ने 11 हजार करोड़ की परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कोच्चि। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कोच्चि में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पेट्रोलियम सेक्टर का विस्तार बेहद जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट की स्थापना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस यूनिट से हर वर्ष करीब चार लाख टन पॉलीप्रोपाइलीन का उत्पादन होगा, जो पैकेजिंग, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, मेडिकल डिवाइस सहित अनेक उद्योगों को समर्थन देगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि भारत तेजी से मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बन रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में भी देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन क्षेत्रों में ऊर्जा की बढ़ती मांग को देखते हुए अधिक से अधिक ग्रीन और क्लीन एनर्जी पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सोलर पावर के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो चुका है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि इसी दिशा में केरल में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए वेस्ट कल्लाडा में 50 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में जलाशय होने के कारण फ्लोटिंग सोलर पावर के क्षेत्र में काफी संभावनाएं मौजूद हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिक बुनियादी ढांचे पर हो रहे निवेश के लिए आज पूरी दुनिया भारत की सराहना कर रही है। इस वर्ष केंद्र सरकार के बजट में भी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए रिकॉर्ड राशि का प्रावधान किया गया है, जिसका लाभ केरल को भी मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शोरनूर जंक्शन, कुट्टिपुरम और चंगनासेरी रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया गया है। इसके साथ ही शोरनूर-नीलांबुर रेल लाइन के एक बड़े हिस्से का विद्युतीकरण भी पूरा किया गया है। इसके अलावा पालक्कड़-पोल्लाची ट्रेन सेवा की भी शुरुआत की गई है, जिससे केरल और तमिलनाडु के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की भी शुरुआत हुई है। छह लेन सड़क बनने से अझिक्कल पोर्ट की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जबकि कोझिकोड बाईपास के छह लेन होने से शहर में जाम की समस्या कम होगी और यात्रा समय भी घटेगा।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से केरल के किसानों को लाभ मिलेगा और पर्यटन सहित अन्य उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही बुनियादी ढांचे पर होने वाला निवेश रोजगार के नए अवसर पैदा करता है और इन परियोजनाओं से राज्य के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि ये सभी परियोजनाएं विकसित केरल के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930