किशनगंज पुलिस में नई पहल, लापरवाहों पर कार्रवाई तो बेहतर काम करने वालों को इनाम

Share

किशनगंज, 09 मई। किशनगंज जिले में पुलिस विभाग के भीतर अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने सख्त कदम उठाए हैं।

12 पुलिसकर्मी निलंबित

पिछले तीन महीनों में गलत आचरण और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। इनमें चार थानाध्यक्ष, तीन पुलिस अवर निरीक्षक, दो सिपाही, दो चौकीदार और एक परिचारी शामिल हैं।

38 कर्मियों का वेतन रोका गया

पुलिस अधीक्षक के अनुसार 38 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका गया है, जबकि नौ अन्य कर्मियों को विभागीय दंड दिया गया है। इन पर वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना, अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही के आरोप हैं।

बेहतर काम करने वालों को सम्मान

दूसरी ओर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 194 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत भी किया गया है। इनमें कांडों के निष्पादन, सुपर पेट्रोलिंग, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और छापेमारी अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मी शामिल हैं।

पुरस्कार राशि और सुसेवांक प्रदान

पुरस्कृत पुलिसकर्मियों को कुल 1 लाख 21 हजार 650 रुपये की पुरस्कार राशि और 103 सुसेवांक दिए गए हैं।

लोगों से मांगी शिकायतें

संतोष कुमार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी पुलिसकर्मी की अनुचित गतिविधि से जुड़ा ऑडियो, वीडियो या अन्य साक्ष्य हो तो उसकी जानकारी एसपी कार्यालय को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031