कार्तिक आर्यन फिर बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ का नया गाना रिलीज

Share

बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो कार्तिक आर्यन एक बार फिर प्यार और टूटे दिल की कहानी लेकर बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में उनके साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का टाइटल ट्रैक पहले ही दर्शकों के बीच खासा चर्चित हो चुका है और अब मेकर्स ने दूसरा गाना ‘तेनु ज्यादा मोहब्बत’ रिलीज कर दिया है, जो सीधे दिल को छू जाता है।

टूटे दिल की कहानी बयां करता है ‘तेनु ज्यादा मोहब्बत’

नया गाना ‘तेनु ज्यादा मोहब्बत’ सारेगामा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस दर्दभरे ट्रैक को पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू ने अपनी आवाज़ दी है। गाने में कार्तिक आर्यन का किरदार बेहद भावुक नजर आता है, जहां वह शराब के नशे में डूबा अपने टूटे हुए दिल का दर्द बयां करता दिखाई देता है। इससे इशारा मिलता है कि फिल्म की कहानी में एक ऐसा मोड़ आएगा, जहां प्यार गहरे जख्म दे जाता है।

फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। रोमांस, इमोशन और म्यूजिक से सजी ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ इस साल 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दिल टूटे आशिकों के लिए यह फिल्म और इसका नया गाना खास साबित हो सकता है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930