कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक नई दिल्ली में जारी, कर्नाटक से आए कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Share

नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के दौरान शनिवार को राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कर्नाटक से आए कार्यकर्ताओं ने दलित मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मौजूदा गृह मंत्री जी परमेश्वर को अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई।

करीब एक दर्जन प्रदर्शनकारी बैनर और पोस्टर लेकर मुख्यालय पहुंचे। पोस्टरों में राज्य में दलित मुख्यमंत्री बनाने की मांग लिखी गई थी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जी. परमेश्वर को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

मुख्यालय के भीतर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031