Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ओ रोमियो की शानदार कमाई जारी, तू या मैं की रफ्तार पड़ी धीमी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और शुरुआती तीन दिनों में मजबूत प्रदर्शन किया है। शाहिद कपूर अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 9.01 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली, जबकि दूसरे दिन 14.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि तीसरे दिन कमाई में गिरावट दर्ज की गई और रविवार को फिल्म ने 11 करोड़ रुपये जुटाए। इसके साथ ही तीन दिनों में ‘ओ रोमियो’ का कुल कलेक्शन 34.51 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

वहीं दूसरी ओर ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर इस थ्रिलर फिल्म को दर्शकों से सीमित प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने पहले दिन महज 6 लाख रुपये के साथ शुरुआत की, दूसरे दिन 1.45 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन रविवार को केवल 75 लाख रुपये का कारोबार कर पाई। तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 2.80 करोड़ रुपये रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित ‘तू या मैं’ के लिए यह आंकड़े निराशाजनक माने जा रहे हैं। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए ‘ओ रोमियो’ वीकेंड की रेस में आगे नजर आ रही है, जबकि ‘तू या मैं’ के लिए आगे की राह मुश्किल दिखाई दे रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930