सिलीगुड़ी। विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के नाम पर आम जनता को परेशान किए जाने के विरोध में सिलीगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस ने विरोध रैली निकाली गई। रविवार को तृणमूल कांग्रेस सिलीगुड़ी टाउन ब्लॉक-2 की पहल पर इस रैली निकाली गई।
सिलीगुड़ी के हाथीमोड़ से शुरु हुई यह रैली पाकुड़तला मोड़ पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मतदाता सूची संशोधन के नाम पर आम लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है और इससे उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
इस विरोध रैली में सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार, सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) चेयरमैन दिलीप दुग्गड़ सहित तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।





