एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, छापेमारी में दो वाहन जब्त

Share

धनबाद, 11 जून: मानसून को देखते हुए राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (NGT) द्वारा 10 जून से नदियों से बालू उठाव पर देशभर में रोक लगाए जाने के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन का कारोबार जारी है। गुरुवार तड़के खनन विभाग की टीम ने सुरक्षा बलों के साथ विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर दो वाहनों को जब्त किया।

बिना परमिट के पकड़े गए वाहन

खनन विभाग की टीम माइनिंग इंस्पेक्टर श्यामानंद सिंह और ब्रह्मदेव यादव के नेतृत्व में निरीक्षण पर निकली। बरटांड़ बस स्टैंड के पास धैया रोड पर बालू लदे दो 407 वाहनों की जांच की गई।
जांच के दौरान चालक कोई वैध परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद जेएच-10 एटी-8754 और जेएच-10 बीजे-7449 नंबर के वाहनों को जब्त कर धनबाद थाना के सुपुर्द कर दिया गया। इनसे करीब 400 सीएफटी बालू बरामद हुआ।

तेलमच्चो घाट पर अवैध खनन

टीम जब तेलमच्चो बालू घाट पहुंची, तो वहां प्रतिबंध के बावजूद दामोदर नदी से ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू निकासी जारी मिली। टीम को देखते ही धंधेबाज ट्रैक्टरों की चाबी लेकर मौके से फरार हो गए। अधिकारियों ने मौके से साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Oplus_16908288

एनजीटी के आदेशों की खुली अनदेखी

एनजीटी के स्पष्ट प्रतिबंध के बावजूद दिनदहाड़े हो रहे अवैध खनन ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नदी घाटों पर खुलेआम बालू निकासी से अवैध कारोबारियों के बढ़े मनोबल का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सख्ती के दावे, लेकिन चुनौती बरकरार

खनन विभाग ने कार्रवाई तेज करने का दावा किया है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि प्रतिबंध के बावजूद अवैध खनन जारी है। ऐसे में प्रशासन के सामने इस पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930