एक्शन और थ्रिल से भरपूर ‘डकैत’ का ट्रेलर रिलीज, दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

Share

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 10 अप्रैल को होगी रिलीज, ट्रेलर को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स


मुंबई:
साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डकैत’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ इमोशनल और सस्पेंस से भरी कहानी की झलक देखने को मिल रही है। इससे पहले फिल्म का गाना ‘टच बडी’ भी रिलीज हुआ था, जिसे पवन सिंह और जोनिता गांधी ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया।

इस फिल्म का निर्देशन शेनिल देव ने किया है, वहीं फिल्म में अनुराग कश्यप और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

करीब 2 मिनट 23 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत एक रोमांटिक सीन से होती है, जिसमें अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर एक खुशहाल भविष्य की योजना बनाते दिखते हैं। लेकिन कहानी में अचानक मोड़ आता है, जब अदिवि शेष का किरदार जेल पहुंच जाता है, जिससे दोनों के रिश्ते में दरार आ जाती है।

इसके बाद कहानी रहस्य, भावनाओं और एक्शन से भरपूर दिशा में आगे बढ़ती है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

फिल्म ‘डकैत’ पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बेहतर स्क्रीन स्पेस और दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर अब 10 अप्रैल तय की है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में एक साथ शूट की गई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31