Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उत्तर प्रदेश के मेरठ में आग का कहर, छह की जान गई, राहत-बचाव जारी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित किदवई नगर इलाके में सोमवार देर रात एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच बच्चाें सहित छह लाेगाें की माैत हाे गई। मंगलवार काे सभी का मुस्लिम रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्राथमिक जांच में शार्टसर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि कपड़ा व्यापारी इकबाल अहमद का तीन मंजिल का मकान किदवईनगर के इस्लामाबाद की गली नंबर तीन में स्थित है। इसमें उनके दो बेटे आसिम और फारूक सयुंक्त परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार रात काे इकबाल अपने बेटों के साथ तरावीह की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गये थे। इस दाैरान घर अचानक आग लग गई। उन्हाेंने बताया कि जब तक परिवार वाले कुछ समझ पाते तब तक पूरा मकान आग की चपेट में आ गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना की जानकारी आसपड़ोसियों ने इकबाल और फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पुलिस दमकल कर्मियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन सकरी गलियां हाेने से गाड़ियों काे आगे नहीं ले जाया सका। पुलिस ने पड़ोसियों की छत के रास्ते से आग को बुझाया और झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी और पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

इस हादसे में आसिम की पत्नी रुखसार (30), उनका तीन वर्षीय बेटा अकदस, जुड़वां बेटियां नबिया और इनायत के अलावा फारूक के बच्चे, मेहविश (12) और हम्माद (4) की मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण झुलसना और दम घुटना बताया गया। इकबाल की पत्नी अमीर बानो और शहजाद का इलाज चल रहा है। मंगलवार काे सभी काेदफना दिया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जिलाधिकारी सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह पाया गया है कि शॉर्ट सर्किट के चलते मकान में आग लगी है। इसमें पांच बच्चों समेत छह लोगों की मौत हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930