ईचागढ़ में अवैध बालू भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 3.50 लाख सीएफटी बालू जब्त

Share

सरायकेला-खरसावां: जिले में अवैध खनन, बालू के अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। जिला उपायुक्त-सह-दण्डाधिकारी नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर खनिजों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत ईचागढ़ थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई।

जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथि के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोड़ो इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध रूप से भंडारित करीब 3.50 लाख सीएफटी बालू बरामद किया गया।

जब्त बालू को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए ईचागढ़ थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथि ने कहा कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण या परिवहन की किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ प्रचलित कानून एवं नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि खनिज संपदा के अवैध दोहन पर रोक लगाने के लिए खनन विभाग की ओर से नियमित निगरानी, औचक निरीक्षण और छापेमारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ईचागढ़ में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930