ईं. शैलेंद्र को प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर बधाई, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया

Share

भागलपुर, 16 मई । बिहार सरकार ने राज्य पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक ईं. शैलेंद्र को दरभंगा जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। वहीं ऊर्जा मंत्री सह गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल को किशनगंज जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

एनडीए नेताओं ने जताया आभार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस निर्णय पर बिहपुर क्षेत्र में एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। नेताओं ने राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए ईं. शैलेंद्र और बूलो मंडल को बधाई दी।

क्षेत्र के लिए बताया गौरव का क्षण

एनडीए नेताओं ने कहा कि यह निर्णय न केवल बिहपुर क्षेत्र बल्कि पूरे अंगप्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों मंत्री अपने-अपने जिलों में विकास कार्यों को नई गति देंगे।

कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

बधाई देने वालों में प्रो. गौतम, उत्तम कुमार, प्रभुनंदन चौधरी, ई. गौरव, दिनेश यादव, रूपेश रूप, अभय राय, ज्ञानदेव कुमार, ब्रजेश चौधरी, दिलीप सिंह, ब्रजेश नागर शर्मा, रंजीत गुप्ता, बाल्मिकी मंडल, सिंटू, लालमोहन, सदानंद, चंद्रकांत चौधरी, कन्हैया झा और कमलरंजन समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31