असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, 9 अप्रैल को होनी है वोटिंग

Share

गुवाहाटी, 31 मार्च। असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को पार्टी मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। नौ अप्रैल को प्रदेश भर में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस सहित सभी दल मैदान में जुटे हुए हैं।

निर्मला सीतारमण ने किया विमोचन

इस बीच मंगलवार सुबह भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण असम में हैं और उन्होंने राज्य के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। चुनावी घोषणा पत्र को ही भाजपा संक्लप पत्र कहती है।

कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

विकास और रोजगार पर फोकस

सीतारमण ने अपने संबोधन में पिछले दस वर्षों में भाजपा-नीत राजग सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र किया। उन्होंने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में किए गए कार्यों को रेखांकित किया।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर राज्य की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने असम में शांति और विकास की दिशा में ठोस काम किया है।

अगले पांच वर्षों का विजन पेश

संकल्प पत्र में भाजपा ने आगामी पांच वर्षों के लिए राज्य के समग्र विकास का रोडमैप पेश किया है, जिसमें महिला सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचा और रोजगार सृजन जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया है।

स्वागत भाषण और तैयारी की जानकारी

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने स्वागत भाषण दिया और संकल्प पत्र तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। असम विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के संकल्प पत्र को पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट के रूप में देखा जा रहा है, जो चुनावी मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकता है।

भाजपा ने घोषणा पत्र में किए ये वायदे

  1. अगले पांच वर्षों में राज्य में दो लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी. 
  2. लगभग 10 लाख शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ₹2 लाख से ₹5 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी. 
  3. असम में UCC लागू किया जाएगा. हालांकि इसमें छठी अनुसूची (Sixth Schedule) और अनुसूचित जनजाति (ST) क्षेत्रों को बाहर रखा जाएगा. 
  4. असम में ‘लव जिहाद’ को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे. भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में इसके लिए कानून बनाने का संकल्प किया है. 
  5. गृह मंत्री अमित शाह ने असम को पूर्ण रूप से घुसपैठिया मुक्त बनाने का भरोसा दिलाया है.
  6. एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज”, “एक विश्वविद्यालय” और “एक इंजीनियरिंग कॉलेज” की अवधारणा पर काम करने का लक्ष्य रखा गया है.
  7. बाढ़ से असम को निजात दिलाने के लिए एक व्यापक योजना का प्रस्ताव है, जिसके लिए पहले दो वर्षों में ₹18,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे.

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31