अवैध कोयला खनन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, धनबाद में 25 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Share

एलबी सिंह, गणेश यादव समेत कई कारोबारियों और सहयोगियों के ठिकाने जांच के दायरे में

रांची, 28 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह झारखंड के धनबाद में अवैध कोयला खनन से जुड़े मामले में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। जांच एजेंसी ने कोयला कारोबारी एलबी सिंह, अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव तथा उनके सहयोगियों से जुड़े करीब 25 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की।

दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच

ईडी की टीमें विभिन्न स्थानों पर दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और अन्य साक्ष्यों की जांच में जुटी हैं। कार्रवाई अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े कथित आर्थिक अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है।

चार ईसीआईआर दर्ज कर शुरू की गई थी जांच

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने इस मामले में चार अलग-अलग एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच एजेंसी को सूचना मिली है कि एलबी सिंह और उनके सहयोगियों ने अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण के जरिए बड़ी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की है।

एलबी सिंह के साले के घर भी पहुंची ईडी

बताया जा रहा है कि ईडी की एक टीम एलबी सिंह के साले रंजीत सिंह के आवास पर भी पहुंची। जानकारी के अनुसार, रंजीत सिंह ने घर को अंदर से बंद कर लिया, जिसके बाद ईडी की टीम घर के बाहर मौजूद रही और आगे की कार्रवाई में जुटी रही।

पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि 21 नवंबर 2025 को भी ईडी ने एलबी सिंह और उनके सहयोगियों के धनबाद एवं दुमका स्थित करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस कार्रवाई में जांच एजेंसी ने 150 से अधिक जमीन से जुड़े दस्तावेज और ₹2.20 करोड़ नकद बरामद किए थे। ईडी के अनुसार, तब की जांच में अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से संबंधित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले थे।

जांच जारी

फिलहाल ईडी की छापेमारी जारी है। एजेंसी जब्त किए जा रहे दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले में विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930