Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हिंसाग्रस्त मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: 3 उग्रवादी गिरफ्तार, अवैध गोला-बारूद जब्त

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

इंफाल। हिंसाग्रस्त मणिपुर में पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां उग्रवादियों, अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ के विरूद्ध लगातार अभियान जारी रखे हुए हैं। अलग-अलग अभियानों में तीन उग्रवादियों को जहां गिरफ्तार किया गया, वहीं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद करने के साथ ही हिंसा प्रभावित क्षेत्र में फंसे दो लोगों को बताया गया।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा आज जारी जानकारी के अनुसार सोमवार को सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व जिले के लमलाई थानांतर्गत नोंगदम गांव, न्गारू चेंगजेल पहाड़ी क्षेत्र से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया। बरामद सामग्रियों में मुख्य रूप से मैगज़ीन के साथ एक .303 राइफल, दो 12 बोर सिंगल बैरल रायफल, एक मैगज़ीन के साथ 9 मिमी की चार पिस्तौल और तीन 36 नंबर हैंड ग्रेनेड शामिल हैं। इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वहीं, अन्य एक अभियान में इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई थानांतर्गत लिलोंग चाजिंग क्षेत्र में बम विस्फोट के एक मामले की जांच के बाद मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों के विभिन्न स्थानों से अपराध में शामिल केसीपी (अपुनबा) के तीन सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान लैशराम बुलु सिंह (39), पुयामाचा डेविड (22) और निंगथौजम चलम्बा सिंह (29) के रूप में की गयी है। उनके कब्जे से एक चार पहिया वाहन मारुति जिप्सी (एमएन-01एके-3615), एक .45 पिस्तौल मैगज़ीन के साथ और 17 राउंड, तीन मोबाइल फोन, एक बटुआ जिसमें 220 रुपये और आधार कार्ड समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि बीते सोमवार को सुरक्षा बलों ने दो ड्राइवरों को बचाया, जो उखरुल जिले के लिटन थानांतर्गत लामलाई चिंगफेई कुकी गांव में एक ट्रक के खराब होने के बाद फंसे हुए थे। बचाए गए लोगों की पहचान चिहांसो कीशिंग (26) और कनम्बुआन गोलमेई (17) के तौर पर हुई, जिन्हें सुरक्षा बलों के सफल रेस्क्यू मिशन के बाद सुरक्षित रूप से यिंगांगपोकपी थाना लाया गया और इलाके में हिंसा को और बढ़ने से रोका गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सुरक्षा बल ज़िलों के अंतिम छोर और सुरक्षा की दृष्टि से कमज़ोर इलाकों में तलाशी अभियान और एरिया डोमिनेशन जारी रखे हुए हैं, जिससे हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि बीते सोमवार को मणिपुर के अलग-अलग ज़िलों में पहाड़ियों और घाटी दोनों में कुल 115 नाके/चेकपॉइंट लगाए गए थे, लेकिन किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर ज़रूरी सामान ले जा रही 306 गाड़ियों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं और वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील हिस्सों में सुरक्षा काफिला प्रदान किया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930