हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट पर सियासत तेज, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने बनाई 4 सदस्यीय जांच समिति

Share

रांची। हजारीबाग में अल्पसंख्यक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या और एक पत्रकार के साथ मारपीट की घटना को लेकर सियासत गरमा गई है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पूरे मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।

यह समिति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर बनाई गई है। इसकी जानकारी पार्टी के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने दी।

घटना के बाद बढ़ा आक्रोश

बताया जा रहा है कि तीन लोगों की हत्या की घटना के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी हजारीबाग पहुंचे थे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी।

इसी दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना सामने आई, जिसके बाद पूरे राज्य में पत्रकारों में रोष फैल गया। पत्रकार संगठन मंत्री से माफी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

चार सदस्यीय जांच समिति

सतीश पॉल मुंजनी के अनुसार, गठित समिति घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार और अन्य संबंधित पक्षों से बातचीत करेगी। इसके बाद तथ्यों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपी जाएगी।

समिति में शामिल सदस्य:

  • राजेश कच्छप
  • ममता देवी
  • आलोक कुमार दुबे
  • मंजूर अंसारी

कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की

पार्टी ने कहा है कि समिति जल्द ही हजारीबाग जाकर घायल पत्रकार से मुलाकात करेगी और पूरे मामले की गहन जांच करेगी।

कांग्रेस ने इस घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता जताई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930