सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद बदला CM हेमंत सोरेन का गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम, अब केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे

Share

पश्चिमी सिंहभूम, 07 सितंबर । कैबिनेट मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 08 सितंबर को प्रस्तावित गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री अब गुवा पहुंचकर शहीद स्थल पर गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वहीं, गुवा मैदान में प्रस्तावित श्रद्धांजलि सभा, परिसंपत्ति वितरण सहित अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

दोपहर 12:30 बजे रांची से रवाना होंगे मुख्यमंत्री

जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को जारी संयुक्त आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 08 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे रांची स्थित स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर से गुवा के लिए रवाना होंगे। करीब 1 बजे उनका हेलीकॉप्टर गुवा सेल हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल के लिए रवाना होंगे।

शहीद स्थल पर अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री करीब 1:10 बजे शहीद स्थल पहुंचेंगे और गुवा गोलीकांड में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद करीब 1:20 बजे वे शहीद स्थल से रवाना होंगे।

बिरसा चौक पर करेंगे माल्यार्पण

शहीद स्थल से रवाना होने के बाद मुख्यमंत्री करीब 1:25 बजे बिरसा चौक पहुंचेंगे, जहां माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से गुवा सेल हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

1:35 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे, मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर

मुख्यमंत्री के करीब 1:35 बजे गुवा सेल हेलीपैड पहुंचने का कार्यक्रम है। हेलीपैड पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद करीब 1:40 बजे वे हेलीकॉप्टर से रांची के लिए रवाना हो जाएंगे।

सार्वजनिक कार्यक्रम किए गए स्थगित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के मद्देनजर मुख्यमंत्री का गुवा दौरा इस बार बड़े सार्वजनिक आयोजन के बजाय संक्षिप्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम तक सीमित रहेगा। गुवा मैदान में प्रस्तावित श्रद्धांजलि सभा, परिसंपत्ति वितरण और अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। गुवा सेल हेलीपैड से शहीद स्थल और बिरसा चौक तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मुख्यमंत्री के आवागमन वाले मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930