रांची में लगातार बाइक चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, सात आरोपित गिरफ्तार और चार बाइक बरामद

Share

रांची, 07 सितंबर । रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने सदर अस्पताल के आसपास बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की हैं।

गुमला और बेड़ो के रहने वाले हैं आरोपित

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुमला निवासी इरफान अंसारी, बेड़ो निवासी मो. कैश आलम, मोसिन राय, इमरान आलम उर्फ भालो, मो. जफरूल्ला, शाहिद राय तथा गुमला जिले के सिसई निवासी सैफ अंसारी उर्फ राज के रूप में हुई है।

सदर अस्पताल के आसपास हो रही थीं बाइक चोरी

नगर पुलिस उपाधीक्षक (सिटी डीएसपी) केवी रमण ने सोमवार को बताया कि सदर अस्पताल के आसपास लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इसे देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर अस्पताल परिसर और आसपास तैनात टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माइक टीम को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए थे।

चोरी की फिराक में घूम रहा संदिग्ध पकड़ा गया

इसी दौरान पुलिस को सदर अस्पताल परिसर में एक संदिग्ध व्यक्ति के बाइक चोरी की फिराक में घूमने की सूचना मिली। पुलिस ने सूचना का सत्यापन किया और संदिग्ध को अस्पताल परिसर से पकड़ लिया।

निशानदेही पर चार बाइक बरामद

पुलिस के अनुसार पकड़े गए संदिग्ध की निशानदेही और कथित स्वीकारोक्ति के आधार पर चोरी की चार बाइक बरामद की गईं। इसके बाद मामले में शामिल अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी टीम में कई पुलिसकर्मी शामिल

छापेमारी टीम में लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह, संतोष कुमार रजक, देवानंद कुमार यादव, दीपक किशोर तिवारी, सुधीर बाड़ा, रंजीत कुमार और अजय कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930