सुकृति कक्कड़ ने शौमिक शेट्टी संग रचाई सगाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Share

‘आज, कल, हमेशा’ के साथ दी खुशखबरी, बहन प्रकृति कक्कड़ समेत सितारों ने दी बधाई

मुंबई, 11 अगस्त । बॉलीवुड की पार्श्व गायिका सुकृति कक्कड़ अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड शौमिक शेट्टी से सगाई कर ली है। गायिका ने सोशल मीडिया पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें साझा कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। तस्वीरें सामने आने के बाद फिल्म जगत से जुड़े सितारों और प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी।

सुकृति की बहन प्रकृति कक्कड़ के अलावा विशाल डडलानी, अरमान मलिक सहित कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

घुटने पर बैठकर पहनाई अंगूठी

सुकृति ने इंस्टाग्राम पर शौमिक शेट्टी के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में शौमिक घुटने के बल बैठकर सुकृति को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। वहीं, अन्य तस्वीरों में दोनों रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

एक तस्वीर में दोनों डिनर डेट का आनंद लेते हुए भी नजर आए। तस्वीरों के साथ सुकृति ने लिखा, ‘आज, कल, हमेशा’, और इसके साथ अंगूठी और दिल वाले इमोजी लगाए।

कौन हैं शौमिक शेट्टी?

सुकृति के मंगेतर शौमिक शेट्टी मुंबई में रहने वाले व्यवसायी हैं और स्वास्थ्य एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े हैं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह मुंबई स्थित पैडल क्लब कोर्टसाइड के सह-संस्थापक भी हैं।

इन गानों से मिली खास पहचान

सुकृति कक्कड़ बॉलीवुड की चर्चित पार्श्व गायिकाओं में शामिल हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय गानों को अपनी आवाज दी है। आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘कपूर एंड संस’ के गाने ‘कर गई चुल्ल’ और शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के ‘झूमे जो पठान’ से उन्हें खास पहचान मिली।

सुकृति की सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस उनकी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930