सीवान में विजिलेंस की टीम ने राजस्व कर्मचारी को 15000 रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Share

सीवान :  बिहार के  सीवान में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. विजिलेंस की टीम ने राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है. हसनपुरा के राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार सिन्हा को 15 हजार रिश्वत लेते टीम ने गिरफ्तार कर लिया है.

 राजस्व कर्मचारी ने श्रेयस नामक व्यक्ति से परिमार्जन करने के लिए 65 हजार रुपए की डिमांड की थी. गिरफ्तार दिलीप कुमार सिन्हा हसनपुरा ब्लॉक के राजस्व कर्मचारी हैं. विजिलेंस डीएसपी श्याम बाबू की अगुवाई में छह सदस्यों की टीम ने कार्रवाई की है.

बताया जा रहा है कि राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार सिन्हा हसनपुरा के गोपालपुर में अपना प्राइवेट ऑफिस भी चलाते हैं. राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार सिन्हा ने श्रेयस कुमार व्यक्ति से परिमार्जन करने के लिए 65 हजार रुपए की डिमांड की थी जिसके बाद 15 हजार रुपए में राजस्व कर्मचारी काम करने को तैयार हो गए थे. इसी बीच 10 नवंबर को पीड़ित ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज करा दी. इसके बाद 25 नवंबर को सत्यापन किया गया इसमें मामला सही पाया गया. मामला सही पाए जाने के बाद 27 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर दी गई. इसके बाद विजीलेंस की टीम राजस्व कर्मचारी के प्राइवेट ऑफिस में पहुंची और राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल विजिलेंस की टीम गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी को अपने साथ लेकर जाने की तैयारी में लगी हुई है.

TAGS:

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930