सिर पर ‘Justice’ बैंडेज और हाथ में लाठी लेकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, छात्रों के समर्थन में किया प्रतीकात्मक प्रदर्शन

Share

—पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन

नई दिल्ली/पटना: संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में रहे। वह सिर पर मेडिकल बैंडेज, जिस पर बड़े अक्षरों में ‘Justice’ लिखा था, और हाथ में लाठी लेकर संसद पहुंचे। उनका यह रूप छात्रों के समर्थन और कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रतीकात्मक प्रदर्शन के तौर पर देखा गया।

‘छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं’

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि देशभर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ सख्ती की जा रही है।

उन्होंने कहा, “लोगों को लाठियों से पीटा जा रहा है। छात्रों की आवाज उठाने वालों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है?” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलनों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

धर्मेंद्र प्रधान के सम्मान पर भी उठाए सवाल

पप्पू यादव ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिन पर पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उनका सार्वजनिक सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने इस पर सवाल खड़े करते हुए सरकार की मंशा पर निशाना साधा।

एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक पर हो सकती है चर्चा

संसदीय सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में मंगलवार दोपहर एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा होने की संभावना है। हाल के दिनों में संसद में नीट पेपर लीक, छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर लगातार हंगामा होता रहा है।

विपक्ष कर रहा सरकार से जवाब की मांग

विपक्षी दल छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार से जवाब मांग रहे हैं। सोमवार को भी सरकार इस विधेयक पर चर्चा कराना चाहती थी, लेकिन विपक्ष के विरोध और हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई और विधेयक पर चर्चा नहीं हो सकी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031