सारण में सख्त प्रशासनिक कदम: कार्य में लापरवाही के आरोप में तीन थानाध्यक्ष सस्पेंड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Share

सारण, 09 अगस्त — जिले में कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनीत कुमार ने समीक्षा बैठक और जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इन थानाध्यक्षों पर गिरी गाज
निलंबित अधिकारियों में अवतारनगर थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक साकेत बिहारी शामिल हैं। उन पर कांडों के निष्पादन और अनुसंधान में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने का आरोप है।

तरैया थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक धीरज कुमार राम को सरकारी संपत्ति से जुड़े मामले में लापरवाही, अधीनस्थ कर्मियों पर नियंत्रण की कमी और वरीय अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के आरोप में निलंबित किया गया है।

वहीं अमनौर थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक हेमंत कुमार को डीआईजी सारण क्षेत्र की समीक्षा में अनुसंधान में गंभीर लापरवाही पाए जाने और असंतोषजनक स्पष्टीकरण देने के कारण निलंबन का सामना करना पड़ा है।

विभागीय कार्रवाई शुरू, पुलिस केंद्र किया गया मुख्यालय
निलंबन अवधि के दौरान तीनों अधिकारियों का मुख्यालय पुलिस केंद्र सारण निर्धारित किया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

एसएसपी की सख्त चेतावनी
एसएसपी विनीत कुमार ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य में शिथिलता और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930