Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सांसद निशिकांत दुबे के प्रयासों से अंडरपास की विसंगति हुई दूर

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

भागलपुर। सांसद निशिकांत दुबे के प्रयासों से भागलपुर में गुमटी नंबर एक के पास बनने वाले अंडरपास की समस्या दूर हो गया है। भीखनपुर गुमटी नं एक के समीप रेलवे लाइन के लिए कंक्रीट स्लीपर बिछाने का काम शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों के विरोध और लंबे समय तक काम रुकने के बाद अब यह प्रोजेक्ट फिर से पटरी पर लौट आया है। मालदा डिवीजन को अंडरपास का नया नक्शा भी भेज दिया गया है ताकि प्रशासनिक मंजूरी मिल सके। यार्ड में शंटिंग लाइन बनने से ट्रेनों को खड़ा करने में आसानी होगी।

उल्लेखनीय है कि गुमटी नंबर एक पर पहले जो अंडरपास बन रहा था, उसका साइज काफी छोटा था। पुराने नक्शे में इसकी ऊंचाई और चौड़ाई 2.5 मीटर रखी गई थी। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया क्योंकि इससे एम्बुलेंस और दमकल जैसी बड़ी गाड़ियां नहीं निकल सकती थीं। सांसद निशिकांत दुबे के दखल और रेलवे अधिकारियों से बात करने के बाद अब इसका डिजाइन बदल दिया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नए नक्शे के मुताबिक अंडरपास की ऊंचाई 4.2 मीटर और चौड़ाई 6 मीटर होगी। इस बदलाव के बाद अब इस अंडरपास की लागत भी बढ़कर करीब 13.34 करोड़ रुपये हो गई है। यह प्रोजेक्ट गुमटी नंबर एक से लेकर गुमटी नंबर तीन तक फैला है। यहाँ करीब 600 से 800 मीटर लंबी डबल ट्रैक लाइन बिछाई जा रही है। इसका मुख्य काम वाशिंग पिट से धुलाई के बाद खाली ट्रेनों को पार्क करना होगा।

इस शंटिंग नेक के बन जाने से भागलपुर जंक्शन के मुख्य प्लेटफॉर्म और यार्ड में भीड़ कम होगी। प्रोजेक्ट के तहत गुमटी नंबर 2 (भीखनपुर) पर भी अंडरपास और गुमटी नंबर 3 पर रेल ओवरब्रिज बनाने की योजना है। रेलवे के अधिकारी लगातार काम की निगरानी कर रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031