Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सरायकेला के कपाली में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, महिला पेडलर गिरफ्तार, आदित्यपुर कनेक्शन उजागर

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र में नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 16 ग्राम ब्राउन शुगर, एप्पल कंपनी का एक मोबाइल फोन तथा एक स्कूटी जब्त की है। हालांकि, ब्राउन शुगर का मुख्य सप्लायर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

कपाली थाना प्रभारी धीरंजन कुमार ने सोमवार को बताया कि जांच के दौरान कई अहम और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। अनुसंधान में यह खुलासा हुआ कि इस अवैध धंधे में एक महिला पेडलर रेशमा परवीन भी सक्रिय रूप से शामिल थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेशमा परवीन (44) को कपाली के हासांडूंगरी, काला ईद भट्टा के समीप स्थित एक किराए के मकान से गिरफ्तार किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती, रोड नंबर-एच निवासी मोहम्मद फिरदौस उसे ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था, जिसे वह आगे कपाली क्षेत्र में बेचती थी।

पुलिस के अनुसार, रेशमा परवीन मूल रूप से आदित्यपुर की रहने वाली है और पिछले करीब तीन महीनों से कपाली में किराए के मकान में रह रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को पहले से गुप्त सूचना मिल रही थी कि आदित्यपुर का एक युवक कपाली क्षेत्र में आकर ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की, लेकिन आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस ने फरार आरोपित की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।-

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31